बिलासपुर हवाई अड्डे को डीजीसीए (DGCA) से मिला नाइट लैंडिंग का फाइनल लाइसेंस; विंटर शेड्यूल की तैयारी
न्यायधानी बिलासपुर और पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के लिहाज से एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले महानिदेशालय (DGCA) ने बिलासपुर के चकरभाठा हवाई अड्डे को रात के समय विमानों के सुरक्षित संचालन और लैंडिंग के लिए अंतिम वाणिज्यिक लाइसेंस जारी कर दिया है। रनवे पर रात के समय घने कोहरे या कम दृश्यता के दौरान विमानों को सुरक्षित उतारने के लिए 'अत्याधुनिक इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम' (ILS) का ट्रायल सफल रहा था। इस लाइसेंस के मिलने के बाद अब नवंबर के पहले सप्ताह से बिलासपुर से नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए देर शाम और रात की सीधी उड़ान सेवाएं शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है।

Comments
Post a Comment