Skip to main content
• महाराष्ट्र में फिर भड़की आरक्षण की आग: मनोज जरांगे पाटिल का बेमियादी आमरण अनशन शुरू; 'सगे-सोयरे' कानून लागू करने की मांग पर अड़े
- महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता और राजनीतिक गहमागहमी के बीच मराठा आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने पहले से तय अपने अल्टीमेटम के मुताबिक जालना जिले के अंतरवाली सराती गांव में दोबारा बेमियादी आमरण अनशन शुरू कर दिया है। जरांगे पाटिल ने साफ किया है कि जब तक राज्य सरकार मराठा समुदाय के रक्त संबंधियों को ओबीसी (OBC) कोटे से कुनबी प्रमाण पत्र देने के लिए 'सगे-सोयरे' की अधिसूचना को कानून में नहीं बदलती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। चुनाव से ऐन पहले इस आंदोलन ने राज्य में नई राजनीतिक चिंताएं खड़ी कर दी हैं।
Comments
Post a Comment