मुंबई में नागरिकों के गोपनीय डेटा की खरीद-बिक्री का सनसनीखेज खुलासा, दो पुलिस कांस्टेबल समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

 

मुंबई पुलिस के 2 जवान ही निकले गुनहगार!

  • मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने एक बेहद चौंकाने वाले मामले का भंडाफोड़ करते हुए अवैध रूप से नागरिकों का गोपनीय टेलीकॉम डेटा बेचने वाले एक गिरोह को दबोचा है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस अवैध रैकेट में मुंबई पुलिस के ही दो सेवारत पुलिस कांस्टेबल शामिल पाए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है. यह गिरोह कथित तौर पर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और मोबाइल उपभोक्ताओं की अन्य अति-संवेदनशील व गोपनीय जानकारियां मोटी रकम के बदले निजी एजेंसियों और संदिग्ध तत्वों को लीक कर रहा था. वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपी पुलिस कांस्टेबलों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने नागरिकों का डेटा डार्क वेब या अन्य जगहों पर बेचा है।


Comments