Skip to main content
अल नीनो और कम बारिश की मार, महाराष्ट्र सरकार ने 16 अक्टूबर से पूरे राज्य में 10 प्रतिशत पानी कटौती का दिया आदेश
- मानसून की भारी बेरुखी और अल नीनो (El Niño) के बढ़ते प्रभाव के चलते महाराष्ट्र एक गंभीर जल संकट और सूखे की कगार पर खड़ा हो गया है. राज्य के जल संसाधन विभाग ने आगामी 16 अक्टूबर 2026 से राज्य के सभी शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों में न्यूनतम 10 प्रतिशत पानी की कटौती करने का कड़ा निर्देश जारी किया है. सरकार ने राज्य के कुल 358 तालुकों में से 74 प्रतिशत यानी 265 तालुकों को पहले ही सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है. जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने स्पष्ट किया है कि बांधों में पानी के घटते स्तर को देखते हुए पानी का उपयोग केवल पीने, पशुधन और रब्बी फसलों के लिए प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. साथ ही, उद्योगों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने द्वारा उपयोग किए जाने वाले पानी का कम से कम 30% हिस्सा रीसायकल या दोबारा इस्तेमाल करें ताकि अगस्त 2027 तक पेयजल संकट से बचा जा सके।
Comments
Post a Comment